नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। देश में 60 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अब एअर इंडिया की टिकट आधे दाम में मिलेगी। विमानन मंत्रालय द्वारा इस बारे में जानकारी साझा की गई है। एअर इंडिया की वेबसाइट पर इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जिनके मुताबिक, भारतीय नागरिकता प्राप्त, भारत में स्थायी रूप से रहने वाले वरिष्ठ, नागरिक जो यात्रा की तिथि को 60 वर्ष के हो चुके हों। इकोनॉमी केबिन में चुनी हुई बुकिंग श्रेणी के मूल किराये का 50%,भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए, टिकट जारी करने की तिथि से 1 वर्ष तक लागू, सात दिन पहले टिकट बुक करने पर मान्य। आपको बता दें कि एअर इंडिया की ओर से इस तरह की स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी, हालांकि अब मंत्रालय की ओर से मान्यता दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज : अब सीनियर सिटीजन आधे किराये पर कर सकेंगे एयर इंडिया में सफर
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

