HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : अब हाथियों का श्रीलंका टापू पर उत्पात, कई बीघे...

लालकुआं न्यूज : अब हाथियों का श्रीलंका टापू पर उत्पात, कई बीघे गन्ने की फसल बर्बाद

ADVERTISEMENTS

बिंदुखत्ता। बीती रात्रि हाथियों के एक झुंड ने बिन्दुखत्ता के श्रीलंका टापू क्षेत्र में पहुंचकर गन्ने कि फसल को रौंद डाला। हाथियों के आतंक से किसान परेशान हैं और बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां बिन्दूखत्ता के श्रीलंका टापू क्षेत्र में बीती रात्रि हाथियों ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में खड़ी गन्ने ,गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। श्रीलंका टापू निवासी किसान हरीश मेहरा ने बताया कि हाथियों ने उनकी करीब आधा बीघा गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया तथा सिंचाई के लगाये पाईप को भी तोड़ दिया।

किसान बहादुर सिंह दसौनी, नेत्र सिंह कोरंगा,हीरा धामी,उमेश सिंह मेहरा,चंचल धामी, नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों का एक झुंड प्रतिदिन खेतों में आ रहा है। हाथी दिन ढलते ही उनके खेतों किनारे आ जाते हैं और रात में खेतों में उत्पात मचाते हैं। रातभर फसलों को बरबाद करने के बाद हाथी वापस जंगल चले जाते हैं। किसानों का कहना है कि हाथी आग, पटाखे व ट्रैक्टर की तेज आवाज से भी नहीं डरते। किसानों ने खेतों के चारो ओर संबंधित विभाग से खाई खोदने एवं सोशल सोलर फेसिंग तार लगाने की मांग की है। उन्होंने शासन प्रशासन से खेतों में हुए नुकसान की मुआवजे की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments