HomeCovid-19ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी हुआ...

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी हुआ कोरोना

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने ये जानकारी ट्विटर पर स्वयं ही शेयर की है। उन्होंने कहा है कि उनके संपर्क में आए लोग अपनी कोरोना जांच कराएं। फिलहाल जेपी नड्डा घर पर ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, वो स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। स्मरण रहे कि हाल में जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर थे। इस दौरान उनके काफिले पर हमला भी हुआ था। उससे पहले वे उत्तराखंड के दौरे पर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments