सीएनई रिपोर्टरअल्मोड़ा यहां लिंक रोड थपलिया में नव स्थापित प्रतिष्ठान ‘आंजनेय प्रिंटर्स’ में नगर क्षेत्र की पहली फ्लेक्सी प्रिंटिंग मशीन का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने किया। उन्होंने मशीन का उद्घाटन फीता काट कर किया। अपने संबोधन में सुशील साह ने कहा कि वह व्यापार मंडल की ओर से व्यापारिक संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौक आंजनेय प्रिंटर्स के प्रोपराइटर धीरज तिवारी ने कहा कि यहां उचित मूल्य पर ग्राहकों को प्रिंटिंग संबंधी सुविधा दी जायेगी। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील साह के अलावा प्रत्येश पांडे, अमन नज्जौन, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरज गैलाकोटी, विपुल कार्की, राहुल खोलिया, विजय, आशीष पंत, राहुल वोहरा, संजय साह आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।