सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
तिथि — 11 सितंबर, 2020
जनपद में आज शुक्रवार को कुल 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें से मात्र एक नगर क्षेत्र का है। यह व्यक्ति जिला अस्पताल का एक कर्मी है, जो कि पैरा मेडिकल स्टॉफ से है। इन्हें अब बेस अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने के बाद पूरे अस्पताल को सेनेटाइज कर दिया गया है। पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने कहा कि अस्पताल परिसर में विशेष सावधान बरती जा रही है। आज पूरा परिसर बहुत अच्छी तरह से सेनेटाइज किया गया है, ताकि संक्रमण का कोई खतरा नही रहे। इधर आज मिले पॉजिटिवों में 06 ताड़ीखेत, 03 धौलादेवी और 01 भिकियासैंण ब्लॉक से है। कोरोना पॉजिटिव का जनपद में आंकड़ा 890 हो चुका है। इनमें से 704 स्वस्थ हो गये हैं। अतएव जनपद में एक्टिव केस मात्र 183 बताये जा रहे हैं। उधर भिकियासैंण में एक व्यापारी संक्रमण की चपेट में आ गया है।
अल्मोड़ा : जिला अस्पताल में एक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पूरा अस्पताल किया सेनेटाइज ! ताड़ीखेत, धौलादेवी और भिकियासैंण में मिले संक्रमित
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


