HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः जनहित में हुई शिकायत का हुआ असर, अस्पताल में साफ...

अल्मोड़ा न्यूजः जनहित में हुई शिकायत का हुआ असर, अस्पताल में साफ मिले शौचालय और तंदरुस्त हुई सेनेटाइजर मशीन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement


यहां थपलिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की शिकायत का असर बुधवार को जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर दिखा। खराब पड़ी सेनेटाइजर मशीन तंदरुस्त हालत में मिली और शौचालय भी साफ मिले।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने जिला अस्पताल जाकर पाया कि शौचालय गंदगी से पटे हैं और अस्पताल में लगी सेनेटाइजर मशीन काम नहीं कर रही है। साथ ही महिला अस्पताल में सेनिटाइजर मशीन की स्थिति ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल समेत स्वास्थ्य महकमे व जिलाधिकारी से की। इधर एक दिन के अंतराल के बाद श्री पांडे बुधवार को फिर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पाया कि शिकायत के बाद व्यवस्था में सुधार है। उन्होंने पाया कि जिला चिकित्सालय में काफी प्रयास के बाद सेनेटाइजर मशीन को ठीक कर दिया गया है और यह मशीन सुचारू रूप से कार्य कर रही है। जिससे अस्पताल में आने वाले लोग इसका लाभ उठाते देखे गए। वहीं अस्पताल के शौचालय में सफाई मिली, जहां दो दिन पूर्व गंदगी पटी थी। शौचालय में साबुन भी उपलब्ध था। उन्हें विक्टर मोहन जोशी महिला चिकित्सालय में भी सेनेटाइजर मशीन चालू हालत में मिली। दूसरी ओर व्यवस्था में सुधार होने पर कई लोगों व मरीजों ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की इस पहल की प्रशंसा की। इधर व्यवस्था ठीक करने के लिए श्री पांडे ने चिकित्सालय प्रबंधन व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments