HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सल्ट पुलिस को जरूरतमंद साधुओं की मदद पर ढेरों साधुवाद...

अल्मोड़ा : सल्ट पुलिस को जरूरतमंद साधुओं की मदद पर ढेरों साधुवाद ! एक काॅल पर 30 किमी दूर पहुंचाया राशन

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रही है। सल्ट पुलिस ने थाने से लगभग 30 किमी दूर एक मन्दिर के पास कुटिया में निवासरत साधुओं को राशन भिजवा इंसानियत की एक बड़ी मिसाल पेश की है। दरअसल, एक साधू ने थाना सल्ट पर काॅल कर बताया कि वे तीन लोग हैं, उनके पास जो भी राशन था, समाप्त हो गया है। हर जगह से निराशा प्राप्त हो रही है, उनके पास खाने को कुछ भी नहीं बचा। फरियाद पर थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त द्वारा उनि धमेन्द्र कुमार, कानि दिनेश मय टीम के साथ चित्तौडखाल के पास एक मन्दिर में कुटिया में रह रहे साधुओं के पास पहुंचे। वहां उन्होंने उनका हाल जानते हुए उन्हें राशन/खाद्य सामग्री अपने निजी व्यय से निःस्वार्थ भाव से उपलब्ध कराया। साधुओं द्वारा अल्मोड़ा पुलिस के साथ-साथ पूरे उत्तराखण्ड पुलिस का इस तत्काल मदद की सराहना की गयी।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments