ब्रेकिंग न्यूज : इंदिरा और प्रीतम सिंह ने अपने -अपने घरों में दिया बेहड़ के समर्थन में धरना

0


हल्द्वानी। सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हल्द्वानी और देहरादून में अपने अपने घरों में एक दिवसीय धरना देकर रुद्रपुर के कांग्रेसी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ पर लगाए गए मुकदमे का विरोध किया।

ADVERTISEMENTS

इस बीच नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि उन्होंने अधिकारियों से फोन पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान पर भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को ​ कोई खतरा नहीं होता और एक राजनैतिक व्यक्ति अपने पैतृक गांव जाकर वहां किसी विवाद पर अपना विरोध जताता है तो उससे इस नियम को खतरा पैदा हो जाता है। दोनों कांग्रेसी नेताओं ने सरकार व पुलिस अधिकारियों ने बेहड़ के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS