HomeCrimeकिच्छा न्यूज़ : बाइक सवार युवकों ने की आवास विकास में खुलेआम...

किच्छा न्यूज़ : बाइक सवार युवकों ने की आवास विकास में खुलेआम फायरिंग

किच्छा। देर रात्रि बाइक सवार युवकों ने आवास विकास में खुलेआम फायरिंग किए जाने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों में घटना के बाद से भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर आए तीन युवकों ने आवास विकास निवासी व्यक्ति के घर में फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना में एक व्यक्ति बाल बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच तथा फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में सुभाष चंद्र पुत्र चरण दास ने कहा कि वह आवास विकास गांधी पार्क के निकट रहता है और देर रात्रि लगभग 12 बजे घर के सभी लोग सो रहे थे कि इसी दौरान दो मोटर साइकिल पर आए तीन लोगों ने उनके पड़ोसी नरेंद्र कुमार का दरवाजा खटकाने के बाद उनके घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार उनके द्वारा दरवाजा खोलने के बाद आरोपियों ने खींचतान करने का प्रयास किया, जिसके पश्चात उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

पीड़ित के अनुसार गोली दरवाजे को चीरती हुई जाली, शीशा तथा पर्दे पर लगने के बाद घर की दीवार पर लग गई। पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद तमाम लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया और उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए कार्यवाही की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस आपसी रंजिश, लेनदेन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments