अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ऐसे आम नागरिक एवं पुलिस कर्मी जो लाॅक डाउन के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कोरोना योद्धाओं के रूप मानवता का धर्म निभा रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन कोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित कर रहे हैं। आज कोतवाली रानीखेत के कानि 261 नापु सिराज हुसैन को यह सम्मान मिला। इनके द्वारा लाॅकडाउन समयावधि में पिलखोली बैरियर में सतर्कता से साथ ड्यूटी कर वाहन चैकिंग में बिना अनुमति के सवारियों को लाने चालक के विरूद्व अभियोग पंजीकृत करवाया गया था। उधर दुकानदार संदीप कुमार पुत्र हरीश चन्द्र निवासी मौलेख, पोओ मौलखाल को भी यह गौरव प्राप्त हुआ। उनके द्वारा आमजन को कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग, दुकानों पर रस्सा लगाते हुए चूने से गोले बनवाये जाने हेतु प्रेरित किया गया है। जिस पर इन दोनों को ऑफ द डे का सम्मान दिया गया।
अल्मोड़ा : रानीखेत के पुलिस कानि. सिराज हुसैन और व्यापारी संदीप कुमार को कोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे का सम्मान
0
67
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

