देहरादून। सल्ट, अल्मोडा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सतपाल महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होने कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के परिजनों के साथ हैं।
सतपाल महाराज ने कहा कि जीना हमारे युवा, ओजस्वी होनहार व ऊर्जावान विधायक थे। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। महाराज ने कहा कि पिछले माह 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी नेहा जीना का हार्टअटैक से निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।
विधायक जीना का निधन एक अपूर्णीय क्षति : महाराज
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

