HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती की...

अल्मोड़ा न्यूज : वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती की माता तारा सती का निधन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा
प्रदेश के पूर्व आपदा प्रबन्धन उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री स्तर), अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता और अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के मुख्य परामर्शदाता केवल सती की माता तारा सती उम्र ८६ वर्ष का आज तड़के ३ बजे ह्रदय गति रूकने से निधन हो गया है। उनके निधन पर अल्मोड़ा जन अधिकार मंच द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि ​अर्पित की गई। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान मिले। श्रीमती सती अपने पीछे भरापूरा परिवार पति, चार बेटों और तीन बेटियों सहित नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शोक व्यक्त करने वालों में अल्मोड़ा जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, पान सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र जोशी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, दानिश खान, ओमप्रकाश जोशी, विनय पाण्डेय, हर्ष जोशी, महेश रावत, घनानंद जोशी, जीवननाथ वर्मा, पंकज वर्मा, अमरनाथ रावत, अनिल कुमार पंत, मोहित पाण्डेय आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments