सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण विगत कई दिनों से लगातार रफ्तार पकड़े है। आज यहां कुल 41 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 02 कर्मचारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी शामिल है। सबसे अधिक संक्रमित चौखुटिया से मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार चौखुटिया ब्लॉक 14, ताकुला 05, सल्ट 01, लमगड़ा 04, ताड़ीखेत 02, हवालबाग 06 तथा 01 भैंसियाछाना से कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा 08 लोग अल्मोड़ा लोकल के भी हैं। जिनमे शैल, पोखरखाली आदि मोहल्लों से हैं। आपको बता दें कि अब तक 1121 लोग जनपद में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 846 ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 271 है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।