नालागढ ब्रेकिंग : मां ने प्रेमी के साथ मिलकर नौ साल के बेटे की कर दी हत्या, मासूम ने आपत्तिजनक हालत में देखा था दोनों को

0
जमीन घोटाला में सबसे बड़ी कार्रवाई : दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 पर गिरी गाज
जमीन घोटाला में सबसे बड़ी कार्रवाई : दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 पर गिरी गाज

नालागढ़ । यहां निक्कूवाल गांव में मां ने अपने नौ साल के बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर दोनों ने उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 14 सितंबर की है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मुल्ला खेड़ा निवासी राम आसरा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह तीन साल से किराये के मकान में रहता है।
उसके चार लड़के और एक लड़की है। 9 साल का बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। यह 14 सितंबर को अचानक गायब हो गया। जब उसने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वो बुआ के घर गया है। 15 सितंबर को उसने बुआ से बेटे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि 14 सितंबर को वो उसके घर आया ही नहीं। इस पर 16 सितंबर को दूसरे बेटे अमनदीप और अन्य लोगों की मदद से बेटे की खोज शुरू की। इसी दौरान उसका शव खेतों में मिला। 
बेटे का शव मिलने के बाद राम आसरा ने आकाश अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा। इसमें अशोक नामक एक व्यक्ति और उसकी पत्नी दिखते हैं। अशोक उसके घर की ओर आता है और उसके बाद उसका 9 वर्षीय बेटा भी घर की ओर आता हुआ कैमरे में दिखाई देता है। इसके बाद बेटा वापस बाहर नहीं आया। बाद में उसका शव खेत में मिला। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS