HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अस्पतालों में मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और फल बांटे

अल्मोड़ा : अस्पतालों में मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और फल बांटे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भाजपा के अल्मोड़ा नगर मंडल के तत्वधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में इस बीच “सेवा सप्ताह” के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर में जिला व महिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरण किया।
भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा इस बीच वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, पॉलिथीन उन्मूलन, रक्तदान व फल वितरण जैसे कार्यक्रम किये जा रहे हैं। गुरुवार को जिला व महिला अस्पताल में मरीजों की कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें फलों का वितरण किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया के अल्मोड़ा जिले के 23 मंडलों में सेवा सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रम चल रहे हैं। फल वितरण कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला समेत

ADVERTISEMENTSAd

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, लता बोरा, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह, मोनू साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण पंत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र शाह, नगर मीडिया प्रभारी हरीश त्रिपाठी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments