HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : एसएसपी ने ताश के पत्तों की तरह फेंट दिए...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : एसएसपी ने ताश के पत्तों की तरह फेंट दिए जिले की चौकियों के प्रभारी और अन्य उप निरीक्षक

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने जिले के अलग अलग थानों व चौकियों में तैनात 25 उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। सुल्तानपुर पट्टी के चौकी प्रभारी अनिल जोशी को रुद्रपुर बाजार चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। रुद्रपुर बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह को खटीमा बाजार चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। लोहिया हेड चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को सितारगंज सिडकुल चौकी दी गई है। सूर्या चौकी प्रभारी चेतन रावत को कलकत्ता फार्म चौकी दी गई है। जबकि यहां से राजेश पांडे को एडीपीएफ प्रभारी बनाया गया है। रुद्रपुर थाने से विपिन जोशी को सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रुद्रपुर थाने से ही सत्येन्द्र बुडोला को बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। मझोला चौकी से सुरेंद्र प्रताप को जसपुर नादेही चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। जबकि नादेही से विनय मित्तल को सूर्या कुंडा चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। चकरपुर चौकी प्रभारी पूरण सिंह को रुद्रपुर थाने में भेजा गया है। सितारगंज सिडकुल चौकी से सुरेंद्र सिंह को दोराहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना रुद्रपुर से देवेंद्र राजपूत को खटीमा मझोला चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। गदरपुर थाने से ललित बिष्ट को चकरपुर चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है। खटीमा बाजार चौकी प्रभारी अनिल चौहान को गदरपुर थाने में भेजा गया है। रुद्रपुर थाने के एसएसआई भुवन जोशी को खटीमा थाने में एसएसआई के पद पर भेजा गया है। ? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

खटीमा एसएसआई देवेंद्र गौरव को बाजपुर थाने में भेजा गया है। बाजपुर थाने के एसएसआई महेश कांडपाल को रुद्रपुर थाने में भेजा गया है। शिराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सीमा कोहली को महिला प्रकोष्ठ में काशीपुर थाने में भेजा गया है। काशीपुर थाने की सुप्रिया नेगी को कुंडा शिवराजपुर पट्टी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। सितारगंज थाने से चंदन सिंह को शक्तिफार्म चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। जबकि यहां से संजीत कुमार को सितारगंज थाने में भेजा गया है। एसओजी के अशोक कांडपाल को रुद्रपुर थाने में भेजा गया है। जबकि दोराहा चौकी प्रभारी भगवान गिरी को थाना रुद्रपुर भेजा गया है। रुद्रपुर थाने से नवीन चंद्र बुधानी को नानकमत्ता थाने में भेजा गया है। नानकमत्ता थाने से ललित चौधरी को लोहियाहेड चौकी प्रभारी बना कर भेजा गया है।
देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments