HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग : पुलिस ने 24 घंटों में दबोच लिए बाइक चोर,...

लालकुआं ब्रेकिंग : पुलिस ने 24 घंटों में दबोच लिए बाइक चोर, चुराई गई दोनों बाइकें बरामद

लालकुआं। लालकुआं पुलिस द्वारा 24 घंटे में चोरी हुई दो मोटरसाइकिल का खुलासा करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गई हैं। 25 अगस्त की रात्रि चोरों ने वार्ड नंबर 1, नई बस्ती, लालकुआं से दो मोटरसाइकिल चोरी कर ली थीं। कोतवाली लालकुआं में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गा था। विवेचना एसआई संजय बृजवाल को दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए लालकुआं कोतवाली प्रभारी कोतवाल सुधीर कुमार द्वारा टीम गठित की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुखबिर की सूचना के आधार पर 26 वर्षीय कय्यूम शाह निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 1 लालकुआं व 36 वर्षीय राकेश कश्यप उर्फ छोटका निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 1, लालकुआं को चोरी किए दो मोटर साईकलों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम मैं वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लालकुआं रोहिताश सिंह, उप निरीक्षक संजय बृजवाल, उप निरीक्षक राकेश कठायत, आरक्षी सुरेंद्र शिंदे ,गोविंद राम व गंगा सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments