HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल के होनहारों ने किया नाम रोशन

हल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल के होनहारों ने किया नाम रोशन

ADVERTISEMENTS

10वीं में बबीता, 12वीं में चंद्रा नेगी रही टॉपर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। दि मास्टर्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल,पनियाली, कठधरिया के होनहारों ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट एवं शत प्रतिशत रहा है।

हाईस्कूल में विद्यालय की छात्रा बबीता ने 95.0% तथा इंटर में चन्द्रा नेगी ने 96.20% अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

10वीं का परीक्षा परिणाम

छात्रा बबीता ने 95.0% अंको के साथ कक्षा 10वीं में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 93.00% अंको के साथ हार्दिक जोशी ने द्वितीय व 93.00% अंको के साथ खुशी लोहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और ओम नगरकटी ने 90.00% चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

12 वीं का परीक्षा परिणाम

छात्रा चन्द्रा नेगी ने 96.20% अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 89.00% अंको के साथ वैभव बिनवाल ने द्वितीय व 85.00% अंको के साथ मानषी पाण्डे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

छात्र—छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक प्रमोद सिंह तोलिया व प्रबंधक चन्दन सिंह रैक्वाल एवं अकादमिक निदेशक श्रीमती नेहा बिष्ट रैक्वाल तथा प्रधानाचार्य रमेश मेहरा व समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थियों को सफल परिणाम के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments