क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)मनीला। फिलीपींस में मंगलवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 रही। भूकंप के दौरान कई घर धाराशायी हो गए और कई लोग फंस गए। इसके अलावा बंदरगाहों को भी नुकसान पहुंचा है। हजारों लोग घर से बाहर निकल आए हैं और खुले आसमान के नीचे पनाह लिए हुए हैं।
भूकंप के एपिसेंटर के पास स्थित काताइनगन शहर में सड़क और पुल में दरारें पड़ गई है। काताइनगन के रहने वाले एक शख्स ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था, तभी अचानक उसकी मोटरसाइकिल फिसलने लगी। पूरी सड़क कांप रही थी। वह बाएं से दाहिने की ओर फिसल गया।
प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि पहले मुझे लगा कि मेरी बाईक पंचर हो गई है, लेकिन अचानक सभी लोग घरों से बाहर निकलने लगे। इसके बाद बिजली चली गई। मीडिया को जब प्रत्यक्षदर्शी अपना बयान सुना रहा था, तभी उसे ऑफ्टर शॉक महसूस हुआ।
काताइनगन प्रशासन के मुताबिक, भूकंप के कारण एक तीन मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें एक रिटायर पुलिस अफसर अपने परिवार के साथ फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।प्रशासन ने लोगों से अपील की कि दुर्घटनाग्रस्त घरों में दोबारा जाने से बचें।


