HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ : मनमानी वसूली कर रहे किन्नर, गरीब तबका परेशान

गरुड़ : मनमानी वसूली कर रहे किन्नर, गरीब तबका परेशान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में किन्नरों द्वारा की जा रही मनमानी के विरुद्ध ग्रामीण लामबंद होने लगे हैं। तैलीहाट के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा को अपनी व्यथा सुनाई और ज्ञापन सौंपा।

उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में तैलीहाट के ग्रामीणों ने कहा है कि किन्नर समाज के लोग अन्य नागारिकों की तरह सम्मानीय हैं, लेकिन उनको व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखना चाहिए। खुशी के अवसर पर जितनी धनराशि मिले, उसे स्वीकार करना चाहिए। लेकिन किन्नर नाजायज वसूली कर रहे हैं। जिससे गरीब तबका परेशान है। ग्रामीण दयाल काला, कैलाश मेहरा, ठाकुर मेहरा, कैलाश चंदोला, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, बसंत नेगी, नंदन मेहरा आदि ने शीघ्र किन्नरों की मनमानी रोकने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments