HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शराब के नशे में दौड़ा रहा था वैगनार, टैक्सी चालक...

अल्मोड़ा : शराब के नशे में दौड़ा रहा था वैगनार, टैक्सी चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

क्षमता के अधिक सवारी बैठाने पर कोर्ट का चालान, डीएल निरस्तीकरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के आदेश के अनुपालन में यातायात नियमों की अनदेखी व शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी इन्टरसेप्टर ने एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया, जो कि शराब के नशे में वैगनार दौड़ा रहा था। वहीं, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर भी एक अन्य चालक का चालान व डीएल निरस्तीरण किया जा रहा है।

अल्मोड़ा—हल्द्वानी चलती है यह टैक्सी

जानकारी के अनुसार सुमित पाण्डे द्वारा लोधिया बैरियर अल्मोड़ा पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वाहन संख्या UK01-TA-7969 वैगनार को शक के आधार पर रोका गया। जांच में टैक्सी वाहन चालक मनीष पवार निवासी राजपुरा अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चालक वाहन को हल्द्वानी से अल्मोड़ा लेकर आ रहा था।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 16 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें 01 चालान क्षमता से अधिक सवारी (01 सवारी अधिक) होने पर कोर्ट का चालान करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर यातायात उप निरीक्षक सुमित पाण्डे, कांस्टेबल ललित बिष्ट व कांस्टेबल देवेन्द्र कुंवर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments