रामनगर : 12 वर्षीय लड़की को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

0
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

रामनगर | नेशनल हाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग पर 12 वर्षीय लड़की को अज्ञात बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय लड़की अपने दादा के साथ दवाई लेने जा रही थी और दोनों टेंपों का इंतजार कर रहे थे। वहीं, सड़क हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मृतक लड़की के पिता त्रिलोक ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी साक्षी गुरुवार दोपहर अपने दादा के साथ दवाई लेने के लिए पीरूमदारा जाने के लिए टांडा चौराहे पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर उनकी पुत्री को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।

मृतक लड़की के पिता त्रिलोक ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल साक्षी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जानकारी मिलने के बाद दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक को पीरुमदारा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड : पीएम मोदी की हर्षिल-मुखवा शीतकालीन यात्रा, तैयारियों में जुटा शासन

ADVERTISEMENTS