HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेस में शिष्टाचार समाप्त—अजय भट्ट

अल्मोड़ा: कांग्रेस में शिष्टाचार समाप्त—अजय भट्ट

✍️ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा
✍️ बोले, युद्धस्तर पर चला अभियान, कार्यक​र्ताओं में भरा जोश

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नैनीताल के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट आज अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्हें पार्टी नेतृत्व ने रुद्रपुर, नैनीताल, अल्मोड़ा व चंपावत जिले में यह जिम्मेदारी सौंपी हैं। समीक्षा के बाद उन्होंने यहां एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि पहले चरण में अब तक उत्तराखंड में भाजपा के नौ लाख से अधिक सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए श्री भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधा और बोले कि कांग्रेस में शिष्टाचार समाप्त हो चुका है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। साधारण सदस्यों के साथ ही सक्रिय सदस्य भी बन रहे हैं और लोग भाजपा की अच्छी मंशा, अच्छी सोच व अच्छे विचार से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे लोग पार्टी में होंगे, तो देश—प्रदेशों को अच्छे विधायक, अच्छे सांसद, अच्छे मंत्री मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के बूथ, मंडल व जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय सदस्य रहेंगे। श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा साफ—सुथरी पार्टी है, जो विश्व में नंबर एक की राजनैतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों व योजनाओं का उल्लेख करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि तीन बार की रेटिंग में लगातार नरेंद्र मोदी नंबर वन पर रहे हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरु भी तीन बार प्रधानमंत्री रहे, लेकिन आज विरोध व बदलती परिस्थितियों के बीच तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गरीब तबके की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए कई कदम उठाए हैं। जिसे लोग समझ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और बोले 99 सीटें लेकर कांग्रेसी इतरा रहे हैं और कांग्रेस में शिष्टाचार खत्म हो चुका है। प्रेसवार्ता में उनके साथ जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सदस्यता अभियान के प्रभारी प्रकाश भट्ट, दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया, मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी आदि भी मौजूद रहे।

अभियान की समीक्षा की

इससे पहले अल्मोड़ा पहुंचने पर एक होटल में उनका पार्टीजनों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने दोपहर भाजपा ग्रामीण मंडल के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली और जानकारी लेते हुए अभियान की समीक्षा की। कई अन्य मुद्दों पर भी मंत्रणा करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments