HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: ऐतिहासिक जेल के नेहरू वार्ड में स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि,...

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक जेल के नेहरू वार्ड में स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि, भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ मनाई

अल्मोड़ा, 9 अगस्त। भारत छोड़ो आन्दोलन की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, एडीएम बीएल फिरमाल आदि ने नेहरू वार्ड में जाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली दी।
नेहरू वार्ड में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, गोविन्द बल्लभ पंत, हरगोविन्द पंत, विक्टर मोहन जोशी, खान अब्दुल गफ्फार खान, सैयद अली, देवीदत्त पंत, दुर्गा सिंह, बद्रीदत्त पाण्डे, आचार्य नरेन्द्र देव आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस बीच विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन का श्रीगणेश हुआ उन्होंने कहा कि इन्हीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वजह से हम आज खुली हवा में चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने व पर्यटन के रूप विकसित करने की बात कही।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाये गए आन्दोलन को अपार समर्थन मिला और उसी का परिणाम आज हम आजादी मना रहे हैं। एडीएम बीएल फिरमाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। कोविड-19 के मद्देनजर इस बार कार्यक्रम सूक्ष्म था। कार्यक्रम में जेलर मेघराज सिंह, गिरीश मल्होत्रा, जेसी दुर्गापाल, भुवन चंद्र लोहनी, मोहन चंद्र कांडपाल, सौरभ मल्होत्रा, कमल बिष्ट आदि ने भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments