HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मंदिर में यज्ञ कर भगत को दीर्घायु व ऊर्जावान बनाने की...

अल्मोड़ा: मंदिर में यज्ञ कर भगत को दीर्घायु व ऊर्जावान बनाने की प्रार्थना, कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

अल्मोड़ा, 9 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल इकाई अल्मोड़ा के तत्वावधान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नंदा देवी मंदिर परिसर में उनके दीर्घायु होने की कामना की गई और वहीं यज्ञ कर श्री भगत को और अधिक उर्जावान बनाने की प्रार्थना मां नंदा से की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि श्री भगत की अद्भुत कार्यशैली है, जिसकी वजह से वे युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हैं। विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने प्रदेश अध्यक्ष की दीघायु की कामना की। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि श्री भगत के कुशल नेतृत्व मिलने से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खववाल, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह रिक्खू, विनीत बिष्ट, देवेंद्र सत्यपाल, अजय वर्मा, धर्मेंद्र बिष्ट, अमित साह, नरेंद्र प्रसाद, पूनम पालीवाल, तुषारकांत साह, कृष्ण बहादुर, विजय तिवारी, आशीष कुमार, कंचन कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments