HomeUttarakhandNainitalधारी न्यूज: विधायक कैड़ा पहुंचे पांच किमी पैदल चलकर बिरसिंग्या गांव, उठा...

धारी न्यूज: विधायक कैड़ा पहुंचे पांच किमी पैदल चलकर बिरसिंग्या गांव, उठा सड़क का मुद्दा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

धारी। धारी विकास खंड क्षेत्र के बबियाड़ ग्रामसभा के तोक बिरसिग्यां में विधायक राम सिंह कैड़ा ने पहुंच कर हाल ही में सड़क के अभाव में कंधों पर चिकित्सालय तक पहुंचाए गए व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों को ढांढस बंधाया। हम आपको बता दें कि हाल ही में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे कुर्सी पर बिठा कर पांच किमी मुख्य मार्ग तक लाया गया। उसे चिकित्सालय पहुंचा तो दिया गया लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। विधायक ने इस दुखी परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने फिर से सड़क न होने की समस्या उठाई। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे सड़क को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष एक बार फिर जाएंगे। उनसे भेंट करने वाले ग्रामीणों में क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द्र टम्टा,महिपाल सिंह कुलौरा,दुदुली प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल, बीबीसी मेम्बर शेरीराम बबियाड़, हेम बेलवाल, भुवन चन्द्र, पुटगांव प्रधान रमेश चन्द्र आर्य, महेश शर्मा, भुवन शर्मा, दीपक पनेरू,पूर्व बीबीसी मेम्बर दीवान राम आदि ग्रामीण शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments