HomeUttarakhandAlmoraशत—प्रतिशत रहा APS Almora का परीक्षाफल, होनहारों ने किया नाम रोशन

शत—प्रतिशत रहा APS Almora का परीक्षाफल, होनहारों ने किया नाम रोशन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (APS Almora) इंटर व हाईस्कूल में सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम क्षत—प्रतिशत रहा। इस बार भी स्कूल के होनहारों ने अव्वल नंबर में पास होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इंटरमीडिएट में कुल 51 ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। विज्ञान वर्ग में दिव्यांश वर्मा तथा धृति बिष्ट 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहे। पार्थ बगड़वाल 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा ध्रुव पंत 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रहे।

वाणिज्य वर्ग में आदित्य राठौर 94.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा सुमित बिष्ट 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।

मानविकी वर्ग में स्वाति तिवारी 94.8 प्रतिशत के साथ प्रथम तथा प्रिया 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

हाईस्कूल में विद्यालय के 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा सभी उत्तीर्ण रहे। गर्व पाण्डेय 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, मानस पंत 95.40 के साथ द्वितीय तथा साहिल शरद 94.40 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments