किच्छा। किच्छा के हल्द्वानी मार्ग स्थित गन्ना समिति कैंपस में 1100 दीपक जलाकर तमाम लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्रारंभ होने पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि भगवान राम सभी के आदर्श व प्रेरणा स्रोत हैं, हम सभी को उनके बताए आदर्शों को जीवन में धारण कर मानव सेवा तथा समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा मानव के आराध्य देव हैं जिनमें करुणा, सत्य, मर्यादा, संस्कार विराजमान है। उन्होंने कहा कि करीब 450 वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तमन्ना को मन में धारण किए लाखों राम भक्तों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राम भक्तों का सपना आज साकार हो रहा है। इस मौके पर सुंदर तरीके से सोसाइटी कैंपस को सजा कर मिष्ठान वितरण किया गया और जय श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर बृजेश गोविंद राव, सतीश जोशी, देवेंद्र पांडे, लाल बिहारी, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, सुरेश चंद नवानी, मंजू बोरा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
किच्छा : गन्ना समिति कैंपस में 1100 दीपक जलाए
By CNE DESK
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


