HomeUttar Pradeshदरोगा ने थाने में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड

दरोगा ने थाने में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड

UP News | सीतापुर में थाने के अंदर एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वारदात मछरेहटा थाने की शुक्रवार सुबह 10:30 बजे की है। दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दरोगा को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरोगा का नाम मनोज कुमार (54) है। वह फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के रहने वाले थे। वह दीवान से दरोगा बने थे। 5 महीने पहले ही उनकी थाने में पोस्टिंग हुई थी। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं होता था। वह बेहद सरल स्वभाव के थे। दरोगा की आत्महत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि दरोगा ने गोली मारकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। आत्महत्या की वजह परिजनों से बातचीत के बाद सामने आ सकेगी।

थाने आए, फोन पर बात की और गोली मार ली

थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि दरोगा सुबह थाने पर पहुंचे। वह फोन पर किसी से बात कर रहे थे। अचानक उनकी बहस होने लगी। इसके बाद उन्होंने अपने चैंबर में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। आशंका है कि वह परिवार से बात कर रहे थे। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं है। परिजन के पहुंचने के बाद ही यह पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments