HomeUttarakhandNainitalहल्दूचौड़ : युवक कर रहा था ब्लेंडर प्राइड, रॉयल स्टैग शराब की...

हल्दूचौड़ : युवक कर रहा था ब्लेंडर प्राइड, रॉयल स्टैग शराब की तस्करी, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

हल्दूचौड़ | पुलिस ने ब्लेंडर प्राइड शराब के 23 पव्वे पांच बोतल एवं रॉयल स्टैग मार्क के 23 पव्वे व सात बोतलों के साथ स्कूटी संख्या यूके04टी-4139 के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।

यहां प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश चंद्र फत्र्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान शनिवार को मनीष कांडपाल उम्र 24 वर्ष पुत्र परमानंद कांडपाल निवासी चिलियानौला, थाना रानीखेत, जिला अल्मोड़ा को जयपुरबीसा हल्दूचौड़ के पास से ब्लेंडर प्राइड मार्क के 23 पव्वे पांच बोतल एवं रॉयल स्टैग मार्क के 23 पव्वे व 7 बोतल अंग्रेजी शराब नाजायज मय स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़, गुरमेज सिंह आदि रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments