हल्द्वानी समाचार | लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन इसका कड़ाई से पालन कर रहा है, थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस/SST टीम ने कालाढूंगी क्षेत्र नया गांव में चेकिंग के दौरान इनोवा वाहन संख्या UK-08BC-3444 वाहन स्वामी देवात्मानंद निवासी- तपोवन कुटीर आश्रम, उजैली, उत्तरकाशी के कब्जे से कुल 95,600 रुपये बरामद किए। वाहन स्वामी देवात्मानंद से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस/SST टीम में कुणाल बिष्ट (उपवन क्षेत्राधिकारी) SST टीम प्रभारी, ASI जयवीर सिंह थाना कालाढूंगी, हो.गा. मनोज राणा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


