HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आधे नगर में गुल रही बिजली, लोगों ने झेली दुश्वारियां

बागेश्वर: आधे नगर में गुल रही बिजली, लोगों ने झेली दुश्वारियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बिजली की लाइन शिफ्टिंग के चलते आधे नगर की बिजली गुल रही। इसमें जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर आदि भी शामिल हैं। बिजली के अभाव में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने ऊर्जा निगम से आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सोमवार की सुबह दस बजे आधे नगर की बिजली गुल हो गई। इसमें ट्रामा सेंटर, जिला अस्पताल, जीत नगर, बनखोला, मंडलसेरा भागीरथी क्षेत्र, नर्सरी, ठाकुरद्वारा, कैलखुरिया आदि क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्र में स्थापित सीएससी सेंटर संचालकों को दिक्कत हुई। यहां आने वाले लोग निराश होकर लौटे। इसके अलावा प्रिजों में रखी सामग्री भी खराब होने लगी। बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बने रहे। लोगों के मोबाइल फोन तक बंद हो गए। ग्रामीण क्षेत्र से नगर में आए लोग बिजली के अभाव में निराश लौटे। लोगों ने ऊर्जा निगत से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इधर ऊर्जा निगम के अधिकशासी अभियांता एम अफजाल ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है। इस कारण आपूर्ति प्रभावित रही। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments