HomeBreaking NewsSIM Card : मोबाइल उपभोक्ता ध्यान दें, 01 जुलाई से लागू होंगे...

SIM Card : मोबाइल उपभोक्ता ध्यान दें, 01 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। यदि आप किसी भी कंपनी का मोबाइल यूज करते हैं तो 01 जुलाई से आपको SIM Card खरीद के नए नियम को फॉलो करना पड़ेगा।

SIM card rules changing

दरअसल, लगातार आ रही ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग की शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर कंपनियों ने मोबाइल सिम को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।

ज्ञात रहे कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ओर से बीते 15 मार्च 2024 को नए नियम की घोषणा की थी। यह नियम 1 जुलाई 2024 से देशभर में लागू हो जायेगा। ट्राई का कहना है कि नियमों में बदलाव करने से फ्रॉड की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यह अलग बात है कि इससे आम उपभोक्ताओं को दिक्कत पेश आ सकती है।

क्या हैं SIM Card नये नियम

New Rules : जिन mobile users ने हाल ही में अपने sim card swap किया है, वो अपना मोबाइल नंबर पोर्ट नहीं कर पाएंगे। ज्ञात रहे कि सिम की अदला-बदली की सिम स्वैपिंग कहा जाता है। सिम स्वैपिंग सिम कार्ड खो जाने या फिर उसके टूट जाने पर होती है। ऐसा होनो पर आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से अपना पुराना सिम बदलकर नया सिम लेने के लिए कहते हैं।

क्या होगा फायदा ?

ट्राई का कहना है कि ऐसा कदम फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के मद्देनजर उठाया गया है। नए नियम को फ्रॉड करने वालों को सिम स्वैपिंग या फिर रिप्लेसमेंट के तुरंत बाद मोबाइल कनेक्शन को पोर्ट करने से रोकने से रोकने के लिए उठाया गया है।

यह होती है सिम स्वैपिंग

मौजूदा समय में sim swapping fraud बढ़ गए हैं। फ्रॉड करने वाले आपके PAN Card and Aadhaar की फोटो काफी आसानी से हालिस कर लेते हैं। इसके बाद मोबाइल खो जाने का बहाना बनाकर new sim card जारी करा लेते हैं। इसके बाद आपके नंबर पर आने वाली ओटीपी फ्रॉड करने वालों के पास पहुंच जाती है।

यह हैं ट्राई की सिफारिश

ट्राई ने दूरसंचार विभाग (DoT) को एक नई सर्विस शुरु करने की शिफारिश की है। जिसमें मोबाइल यूजर के Handset पर आने वाली हर कॉल का नाम display है, फिर चाहे वो नाम contact list में सेव हो या नहीं। इससे फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लग सकती है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं द्वारा प्राइवेसी को लेकर भी अब सवाल उठाये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments