अल्मोड़ा ब्रेकिंग : चुनाव से ठीक पहले भाजपा को तगड़ा झटका ! पार्टी की दर्जन भर महिला पदाधिकारियों—कार्यकर्तियों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी, यह है कारण…

कहा, “अल्मोड़ा में परिवारवाद की परिपाटी अपना रही भाजपा“ सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका…

बीडी सिंह बने चार धाम यात्रा में सीएम के सलाहकार

कहा, “अल्मोड़ा में परिवारवाद की परिपाटी अपना रही भाजपा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। यहां पार्टी से जुड़ी तमाम सक्रिय महिला कार्यकर्ता व कई पदाधिकारियों ने पार्टी में पुरानी कार्यकर्तियों की उपेक्षा करते हुए बाहरी लोगों को लाभ का पद दिये जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।

भाजपा से जुड़ी सक्रिय महिलाओं की यहां हुई बैठक पुरानी सक्रिय महिलाओं के मान-सम्मान का मुद्दा जोर—शोर से उठा। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी में पुरानी सक्रिय महिलाओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे भाजपा से जुड़ी तमाम महिला कायकर्ती आहत हैं और आक्रोश में हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : प्रियंका नेगी को दीजिए बधाई – बनी गांव की पहली सरकारी इंजीनियर

उन्होंने कहा कि भाजपा की सक्रिय महिलाओं की अनदेखी करके बाहरी लोगो को लाभ का पद दिया जा रहा है, जिन्हें कभी भी भाजपा के बैठक में तक नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे लगता है भाजपा भी अन्य पार्टी की तरह परिवारवाद की ओर चल पड़ी है। अगर आगे भी भाजपा की महिलाओं को अनदेखा किया गया तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। महिलाएं ठोस कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी से सामूहिक ​इस्तीफा दे देंगी।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष अल्मोड़ा लक्की वर्मा व चंद्रा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना भैसोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, पूर्व पार्षद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधिका जोशी, पूर्व कार्यकारी सदस्य डॉ. इंदूप्रभा जोशी, पूर्व सभासद व जिला कार्यकारी सदस्य निर्मला जोशी, नगर उपाध्यक्ष माया जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहिनी कनवाल तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जीवंती मेहता आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के तमाम पदों से हटाया

कोरोना अपडेट : आज तीन मरीजों की मौत, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार में हालात बेकाबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *