HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बूथों के निरीक्षण को द्वाराहाट पहुंचे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

अल्मोड़ा: बूथों के निरीक्षण को द्वाराहाट पहुंचे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

✍️ चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए: डा. पुरुषोत्तम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवी आरसी पुरुषोत्तम शनिवार को अल्मोड़ा जिले की विधानसभा द्वाराहाट में पहुंचे, जहां उन्होंने द्वाराहाट क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने द्वाराहाट क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से निर्वाचन तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामसभा विजयपुर के प्राइमरी पाठशाला विजयपुर बूथ में निरीक्षण के साथ अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रयास किए जाएं। कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लोगों को निर्वाचन के प्रति जागरूक करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहे। जीआईसी, कोटिला आदि बूथों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पोलिंग बूथों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने द्वाराहाट के ऐतिहासिक एवं पुरातत्व धरोहर मृत्युंजय, मनियान, गुर्जर देव मंदिरों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इन मंदिरों के इतिहास, मान्यताओं आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सुनील कुमार राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, उप राजस्व निरीक्षक आशुतोष लोहनी, थाना प्रभारी धरम सिंह सहित पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments