HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: यूथ कांग्रेस सरकार पर बिफरी, पुतला फूंका

बागेश्वर: यूथ कांग्रेस सरकार पर बिफरी, पुतला फूंका

✍️ अंकिता को न्याय के लिए धरने पर बैठे आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी से आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उनके परिजनों के साथ धरने पर बैठे आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर यूथ कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने तथा बेटी को न्याय देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

युकां कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस वीआईपी का नाम उजागर हुआ उसे बचाने में सरकार एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे आशुतोष को गिरफ्तार कर सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। यह लोकतांत्रिक हत्या के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने गिरफ्तार नेगी को रिहा करने व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, कवि जोशी, गोकुल परिहार, कुंदन गोस्वामी, प्रकाश बाछमी, पकंज कुमार, हेम परिहार, हरीश त्रिकोटी, जितेंद्र बघरी संजय चन्याल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments