HomeUttar Pradeshगर्लफ्रेंड की चौखट पर सुसाइड; लड़की ने 15 दिन पहले जहर खाया,...

गर्लफ्रेंड की चौखट पर सुसाइड; लड़की ने 15 दिन पहले जहर खाया, मगर बच गई

UP News | मेरठ में गर्लफ्रेंड की चौखट पर जहर खाकर पहुंचे प्रेमी की मौत हो गई। दोनों एक ही स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहे थे। छानबीन में सामने आया कि गर्लफ्रेंड नाराज हो गई थी। मनाने की कोशिश में नाकाम होने पर निराश प्रेमी ने पहले जहर खा लिया। फिर गर्लफ्रेंड के घर पैदल ही पहुंच गया। दरवाजे पर ही हालत बिगड़ गई। उसको परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। 24 घंटे इलाज के बाद भी लड़के को बचाया नहीं जा सका। सोमवार रात को उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिलने बुलाया था, लड़का नहीं पहुंचा, लड़की ने जहर खाया

यह छोटी सी लव स्टोरी मेरठ के मवाना की है। यहां मीवा गांव में लड़का रहता है। वह 12वीं का छात्र था। पढ़ाई के दौरान एक लड़की से उसकी दोस्ती हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। लड़की गाजीपुर में रहती थी। पूछताछ में सामने आया कि 3 फरवरी को लड़की ने मवाना के सुभाष चौक पर लड़के को मिलने के लिए बुलाया।

लड़का वहां नहीं पहुंचा। 1 घंटा इंतजार करने के बाद लड़की घर लौट आई। वो नाराज थी, उसने लड़के से बात नहीं की। फिर घर आने के बाद गुस्से में जहर खा लिया। घरवालों को जब लड़की की हालत का पता चला तो उसे CHC लेकिन पहुंचे। डॉक्टर्स ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां लड़की का 5 दिन इलाज चला।

जहर को खून में मिलने से पहले ही इलाज मिल गया, तो लड़की बच गई। डिस्चार्ज होने के बाद वह घर आ गई। लेकिन, वह ब्वॉयफ्रैंड से बात नहीं कर रही थी। लड़का मनाता रहा, लेकिन वह नहीं मानी। परेशान होकर लड़का 18 फरवरी की रात को लड़की के घर पहुंच गया।

दरवाजे पर ही उसका हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उससे पूछा तब सामने आया कि उसने भी जहर खा लिया है। उसके परिवार के लोगों को जानकारी भेजी गई। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज कराने का प्रयास हुआ, लेकिन सोमवार रात को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा-हमारे पास शिकायत नहीं

परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। पोस्टमॉर्टम के बाद अब बॉडी परिवार के हवाले की जाएगी। इंचौली SO योगेन्द्र सिंह ने बताया,”लड़के ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक कहानी सुनाई है। फिलहाल हमारे पास कोई शिकायत नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार के हवाले किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments