HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : खूनी संघर्ष में घायल विशाल शर्मा ने उपचार के...

लालकुआं ब्रेकिंग : खूनी संघर्ष में घायल विशाल शर्मा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

लालकुआं समाचार | लालकुआं की 25 एकड़ श्रमिक कॉलोनी में 31 जनवरी को हुए खूनी संघर्ष में घायल युवक विशाल शर्मा ने उपचार के दौरान आज राममूर्ति अस्पताल बरेली में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

युवक के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। दो दिन पूर्व मृतक विशाल शर्मा की मां की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने 25 एकड़ निवासी तीन युवकों को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बता दें कि, 31 जनवरी की सुबह 25 एकड़ श्रमिक कॉलोनी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें कुछ युवकों ने विशाल शर्मा और लक्ष्मण चौहान पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में दोनों युवक घायल हुए थे जिसमें विशाल शर्मा को गंभीर हालत में हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय से रेफर किया गया था। जहां आज मंगलवार को बरेली के राम मूर्ति अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया।

लालकुआं की 25 एकड़ कॉलोनी में दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments