HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः 25 बालिकाएं ने पाया देवभूमि सुकन्या श्रेष्ठता पुरस्कार

बागेश्वरः 25 बालिकाएं ने पाया देवभूमि सुकन्या श्रेष्ठता पुरस्कार

ADVERTISEMENTS

👉 विधायक पार्वती ने किया पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः देवभूमि सुकन्या क्षेष्ठता पुरस्कार के तहत जिले की 25 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक पार्वती दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं, छात्रों के मुकाबले काफी बेहतर पर प्रदर्शन कर रही हैं। बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं को पुरस्कृत करना काफी अच्छा लग रहा है। बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और उन्हें सम्मान देने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा की महिलाओं ने देश दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। राजनीति, शिक्षा, खेलकूद में वह पुरुषों का मात देने लगी हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन को लगातार सम्मान मिलते रहना चाहिए। पुरस्कृत छात्रा कोमल बिष्ट ने कहा कि विद्यालय की छात्रों को भी अपनी बात रखने का मौका मिला। उनके लिए यह दिन विशेष रहा। प्रज्ञा जोशी ने कहा कि बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हमे भी आने का अवसर मिला है। सम्मान पाने का मौका मिला है। इस दौरान खेल अधिकारी गुंजन बाला आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments