HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गजब, घर पर ही शुरू कर दी शराब की अवैध...

अल्मोड़ा : गजब, घर पर ही शुरू कर दी शराब की अवैध बिक्री, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां एक व्यक्ति ने अपने घर से ही शराब का अवैध धंधा शुरू कर दिया। दन्या पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान घर पर शराब बेचने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 02 पेटी अवैध शराब के साथ बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के आदेश पर अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से होटल-ढ़ाबों आदि में अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों पर कार्रवाई को निर्देशित किया है।

जागेश्वर से हुई गिरफ्तारी

आदेश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा गत दिवस औचक चेकिंग की गई। इस दौरान कस्बा जागेश्वर में आरोपी महेन्द्र प्रसाद को अपने घर पर अवैध शराब रखकर बेचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 02 पेटी में 96 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है। जिस पर उसके खिलाफ दन्या थाने में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र प्रसाद, उम्र 29 वर्ष पुत्र राजन राम जागेश्वर का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष एसआई विजय सिंह नेगी व हेड कांस्टेबल मनोज कोहली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments