HomeDelhiराम सर्वव्यापी और सबके हैं : प्रधानमंत्री मोदी

राम सर्वव्यापी और सबके हैं : प्रधानमंत्री मोदी

ADVERTISEMENTS

अयोध्या | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम को सर्वव्यापी बताते हुए कहा है कि राम सबके हैं, सभी समस्याओं का समाधान हैं और पूरी दुनिया को आज राम की आवश्यकता है।

मोदी ने सोमवार को यहां भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राम सर्वत्र हैं, राम नीति और निरंतरता, प्रतिष्ठा और प्रभा हैं, भारतीय दिग्दर्शन का चिंतन हैं, राम भारत की आस्था हैं, राम भारत की चेतना हैं और पूरे विश्व को राम का की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री ने राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा “राम वर्तमान ही नहीं, राम अनंतकाल हैं। हर युग में लोगों ने राम को जिया है। हर युग में राम को अपने अपने शब्दों में अभिव्यक्त किया है। राम कथा अनंत है, राम के मूल्य सर्वत्र हैं। राम सबके हैं। राम आग नहीं राम ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं राम समाधान हैं। राम तो सबके हैं। राम वर्तमान नहीं, राम अनंतकाल हैं।”

उन्होंने राम मंदिर को भारतीय दिग्दर्शन का प्रतीक बताया और कहा “राम मंदिर सिर्फ एक देव मंदिर नहीं, यह भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है। ये भारत की दृष्टि का, भारत के दर्शन का, भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है। मंदिर भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का प्रतीक है। मंदिर निर्माण किसी आग को नहीं बल्कि ऊर्जा को जन्म देता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा “राम भारत की आस्था है, राम भारत का आधार हैं। राम भारत का विचार है, राम भारत का विधान है। राम भारत की चेतना है, राम भारत का चिंतन है। राम भारत की प्रतिष्ठ है, राम भारत का प्रताप है। राम प्रवाह है, राम प्रभाव हैं। राम नेति भी हैं, राम नीति भी है। राम नित्यता भी है। राम निरंतरता भी है। राम विभु हैं विशद हैं। राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं। राम की सर्वव्यापकता के दर्शन आम हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा “राम के आदर्श की आवश्यकता पूरे विश्व को है। यह मात्र एक देव मंदिर नहीं बल्कि दिग्दर्शन है। राम एक चेतना हैं, राम एक विधान हैं, राम प्रतिष्ठा है, राम प्रभा हैं, राम प्रभाव हैं।”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments