आज राममय बनी सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर

👉 जगह-जगह सुंदरकांड, भंडारा, रामलीला मंचन और महाआरती 👉 पटाखे छूटे, घरों में झंडे लहराए, जयश्री राम का उद्घोष सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा…

आज राममय बनी सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर

👉 जगह-जगह सुंदरकांड, भंडारा, रामलीला मंचन और महाआरती
👉 पटाखे छूटे, घरों में झंडे लहराए, जयश्री राम का उद्घोष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा एवं बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर आज राममय बनी। जगह-जगह मंदिरों में व्यापक चहल-पहल रही। मंदिरों में कहीं सुंदर कांड, कहीं भंडारे का आयोजन हुआ। रामलीला कमेटियों ने संक्षिप्त में रामलीला मंचन किया। इसके अलावा कई जगह प्रसाद वितरण हुआ। इसके अलावा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पटाखे छोड़े गए, कई जगह दीप जलाकर दीवाली सा जश्न मनाया गया, तो कई घरों में झंडे लहराये और बिजली की मालाएं जगमगाई।

अल्मोड़ाः यहां साई मंदिर में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सुबह से ही सुंदरकांड का आयोजन हुआ। इसके सांथ ही भजन का भक्तिमय माहौल रहा। नटराज स्टूडियो के माध्यम से राम सीता का भक्तिमय मंचन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के भास्कर साह, राघव पंन्त, हरिकृष्ण खत्री, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, विजय जोशी, अशोक पांडे के अतिरिक्त सभी पदाधिकारियों ने भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। इस वजह से मंदिर में माहौल राममय बना रहा और व्यापक चहल पहल रही।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम के उपलक्ष्य में नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा में भी आज व्यापक चहल-पहल रही। नंदादेवी मंदिर समिति व नंदादेवी रामलीला कमेटी ने संयुक्त तत्वावधान में पूर्वाह्न 11 बजे से सुंदरकाण्ड हुआ। अपराह्न करीब 02 बजे से भंडारा आयोजित हुआ। तत्पश्चात सांय संक्षिप्त रुप में सम्पूर्ण रामलीला मंचित की गई। पूरे नंदादेवी मंदिर परिसर में दीपदान का कार्यक्रम किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और लोग रामलीला मंचन देखने पहुंचे। इस आयोजन नंदादेवी मंदिर कमेटी एवं रामलीला कमेटी नंदादेवी के पदाधिकारी मनोज सनवाल, अनूप साह, ललित किशोर पंत, अर्जुन बिष्ट, हरीश बिष्ट, कमलेश बिष्ट, सुभाष अग्रवाल, रवि गोयल, गणेश, मनीष मिश्रा, दीपक वर्मा, पंकज वर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी समेत तमाम लोगों ने सहयोग दिया।
नुमाईशखेत में चली जयश्री राम की बयार

बागेश्वरः यहां नुमाइशखेत मैदान पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलइडी के माध्यम से अयोध्या से लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इससे पूर्व श्रीराम परिवार की भव्य आरती उतारी गई। नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास ने किया। उन्होंने कहा कि राम का मंदिर अयोध्या में बन गया है। शुभ दिन सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई है। यह सनातनियों के लिए गौरव का दिन है। वह जमकर आतिशबाजी करें। घरों में रात को भी दीपक जलाएं। दीपावली की तर्ज पर राम पर्व मनाएं। इस दौरान भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया।

रामलीला कमेटी ने भी राम परिवार की आरती की। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक पार्वती दास, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, सुबोध लाल साह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कंचन साह, हरीश मेहरा, संजय परिहार आदि को अयोध्या राम मंदिर चित्र के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान नुमाइशखेत मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस मौके पर पुष्कर गिरी महाराज, नीरज उपाध्याय, ललित तिवारी, मनोज पांडे, तारू पांडे, भगवती धपोला, सौरभ जोशी, भाष्कर नेगी आदि उपस्थित थे।

भजन-कीर्तनों में रमे लोग

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव से लेकर शहर तक लोग सुबह से ही श्रीराम के भजन-कीर्तनों में रम गए। नगर स्थित राधा-कृ़ष्ण मदिर में गायत्री परिवार ने सुंदर कांडा आयोजित किया। विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पंडित पूरन चंद्र जोशी, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मण पाठक, खष्टी जोशी, भगवती प्रसाद, गीता जोशी, आलोक जोशी, हर्षित जोशी, जीवन जोशी आदि उपस्थित थे।
श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली

सोमवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान राम भक्तों ने मंडलसेरा बायपास से नुमाइशखेत तक भव्य राम दरबार की शोभायात्रा निकाली। विधायक पार्वती दास ने प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम सबके राम हैं। उन्हें अपना घर मिल गया है। यह बेहद खुशी के पल हैं। देश में राम राज्य की एक तरह से शुरूआत हो गई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, मनोज ओली, राजेंद्र मेहता, नीरज उपाध्याय, विजय परिहार, कौशल उपाध्याय, रवि करायत, कैलाश गढ़िया, सुरेश खेतवाल आदि उपस्थित थे।
रामचरित मानस पाठ का आयोजन

बागेश्वर राममंदिर में भजन-कीर्तन और राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। आयोजक रमेश तिवारी ने कहा कि रामघाट का राम मंदिर निरूसंतान को संतान देना वाला पवित्र धाम है। यह जिले का सबसे पुराना श्रीराम का मंदिर है। यहां वर्षभर महिलाएं पूजा-अर्चना करतीं हैं। इस दौरान प्रकाश साह, राकेश तिवारी, शैलेश तिवारी, गणेश पांडे, नरेंद्र भट्ट, कान्हा तिवारी आदि उपस्थित थे।
गरुड़ में भी भव्य आयोजन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गरुड़ में भी रामभक्तों ने विविध आयोजन किए। श्रीराम मंदिर में रामभक्तों ने भजन कीर्तन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर सैकडों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और राम आरती उतारी। इस दौरान राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, विनोद भट्ट, प्रसिद्ध भजन गायक रमेश जोशी कान्हा गुरु, भुवन जोशी, कैलाश शास्त्री, नवीन जोशी आदि मौजूद थे। उधर प्रसिद्ध चक्रव्रतेश्वर मंदिर में सुंदरकांड, माघी खिचड़ी और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी निरंजन गिरी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। प्रसिद्ध बैजनाथ में महिलाओं ने भजन कीर्तन गाए और पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसके अलावा घांघली में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। घिंघेश्वर मंदिर, थानेश्वर मंदिर, गागरीगोल स्थित गोलू मंदिर, दिव्येश्वर मंदिर समेत क्षेत्र के मंदिरों में भजन कीर्तन, पुष्पांजलि व भंडारे का आयोजन किया गया। घरों में लोगों ने पार्थिव पूजन किया और प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *