HomeUncategorizedअल्मोड़ा : भीमगदा में लगे बिजली के पोल, धामस में कर्नाटक का...

अल्मोड़ा : भीमगदा में लगे बिजली के पोल, धामस में कर्नाटक का जोरदार स्वागत

CNE ALMORA। हवालबाग विकासखंड के धामस न्याय पंचायत के रौन डाल के रौन गांव में ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल भीम गदा में लम्बे समय से स्थानीय नागरिक बिजली के पोलों की कमी से जूझ रहे थे। लंबी दूरी पर बिजली के पोल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र वासियों के द्वारा पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक से इस विषय में अनुरोध किया गया। जिस पर श्री कर्नाटक के द्वारा अविलम्ब विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता से वार्ता कर तुरन्त उक्त स्थल पर बिजली के नये पोल लगाने की मांग की गयी। जिस क्रम में विधुत विभाग द्वारा उक्त स्थल पर पोल लगा दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्षेत्र वासियों ने अल्प समय में समस्या का समाधान होने पर श्री कर्नाटक का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि वर्तमान में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक अल्मोड़ा विधानसभा के भ्रमण में हैं तथा गांव—गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना रहे हैं तथा अपने स्तर से समस्याओं के समाधान के लिए अविलम्ब प्रयास भी कर रहे हैं।

कर्नाटक ने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल हैं। वे प्रयास कर रहे हैं कि अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक वे पहुंचे तथा वहां की जो भी मूलभूत समस्याएं हैं उनको जानकर अपने स्तर से जितना समाधान हो सकता है करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से उक्त क्षेत्र के सतीश आर्या, प्रकाश लाल, रामलाल, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सूरज कुमार, करण आर्या, केशव आर्या , देव कुमार, राजेंद्र राम, ललित मोहन जोशी, भाव राम, देवानंद, अभिषेक, गिरीश राम, प्रकाश राम, लक्की आर्या के अतिरिक्त देवेंद्र कर्नाटक, हेम जोशी, प्रकाश सिंह, भूपेन्द्र भोज, रोहित शैली उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments