HomeUncategorizedAlmora : ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Almora : ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

📌 कई विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर लोगों में निराशा

जागेश्वर/अल्मोड़ा। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन गुरुवार को विकासखण्ड धौलादेवी के ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंची। ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्ïन विभागों के संबंधित अधिकारियों ने ग्राम पंचायत चमुवा खालसा और पपगाड़ के लोगों की समस्याओं को जाना और केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को भी अवगत कराया। हालांकि संबंधित 17 विभागों में से मात्र 5 विभागों के ही अधिकारी संकल्प यात्रा में पहुंचे जिससे लोगों में कुछ निराशा दिखी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
ग्राम पंचायत चमुवा खालसा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत चमुवा खालसा में ग्राम प्रधान पूजा कार्की की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत चमुवा खालसा और पपगाड़ के लोगों ने भाग लिया। बैठक में पहुंचे अधिकारियों, कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित पात्र लोगों के चिन्हीकरण कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद और संबोधन को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। बैठक में अवगत कराया गया कि यह वैन जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने के लिए चलाई गई है।

यात्रा के दौरान भाजपा जागेश्वर मंडल के मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, मीडिया प्रभारी हुकम सिंह कार्की, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश नैनवाल, ग्राम पंचायत चमुवा खालसा की प्रधान पूजा कार्की, ग्राम पंचायत पपगाड़ की ग्राम प्रधान लीला भट्ट, आगनवाड़ी केन्द्र चमुवा खालसा की कार्यकर्ता शान्ति कार्की, आंगनवाड़ी केन्द्र कपकोली की कार्यकर्ता ललीता तिवारी, आंगनवाड़ी केंद्र पपगाड़ की कार्यकर्ता सरीता देवी, आशा कार्यकर्ता विमला, सीएचओ नैनी, राप्रावि चमुवा के अध्यापक प्रमोद भास्कर आदि मौजूद रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के नहीं आने से लोगों में निराशा दिखी। लोगों का कहना है कि संबंधित 17 विभागों में से मात्र 5 विभागों के अधिकारी या कर्मचारी ही संकल्प यात्रा में पहुंच पाए। हालांकि लोगों की समसस्याओं को चिन्हित कर संज्ञान में ले लिया गया लेकिन लोगों का कहना है कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों या कर्मचारियों को संकल्प यात्रा में रहना चाहिए था जिससे वे बैठक के दौरान ही अपनी समस्याओं को उनको बता पाते।

इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद का कहना है कि कुछ कारणों से सभी विभागों के पदाधिकारी संलल्प यात्रा में नहीं पहुंच पाए। लेकिन बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना गया, लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। भाजपा जागेश्वर मंडल के अध्यक्ष हरीश प्रसाद का कहना है कि उनके मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जाएंगी। केंद्र सरकार की विभिन्ïन योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा और हर पात्र व्यक्ति को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा।

क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा

केन्द्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरआत की थी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 2500 से अधिक आईईसी वैन रवाना किए गए थे। इस वैन के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी आम लोगों को दी जानी है। इसके तहत करीब ढाई लाख ग्राम पंचायतों और 3700 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया जाना है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान प्राप्त विवरण द्वारा संभावित लाभर्थियों का नामांकन, चयन तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविाधाएं, सवच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की प्रमुख योजनाओं का लाभ देना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे योजनाओं का लाभ मिले और उसका विकास हो।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments