HomeBreaking Newsराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

📌 पुलिस ने की पूरे शहर की नाकेबंदी

CNE DESK/राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त् फायरिंग हुई उस वक्त गोमेड़ी अपने घर के बाहर ही खड़े हुए थे। अचानक स्कूटर सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद क्षेत्र में जबरदस्त तनाव फैल गया है। पुलिस ने जयपुर में जबरदस्त नाकाबंदी कर दी है। सुखदेव सिंह को चार गोलियां लगी हैं।

सरेराह दोपहर के वक्त गोलीबारी

बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को Sukhdev Singh Gogamedi श्यामनगर स्थित अपने घर के बाहर खड़े थे। करीब दोपहर 1.45 बजे स्कूटर से आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस आयुक्त जयपुर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों की घेराबंदी की गई है। वह बच नहीं पायेंगे।

उत्तराखंड : गहरी खाई में जा गिरा अनियं​त्रित ट्रक, 02 की दर्दनाक मौत

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments