HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : व्यापारी पर चाकू से हमला करने वाले 03 गिरफ्तार,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : व्यापारी पर चाकू से हमला करने वाले 03 गिरफ्तार, भेजा जेल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। गत 01 दिसंबर को काठगोदाम क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ मारपीट व चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 03 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर तीनों चाकूबाज धरे गए। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

पैसों को लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र में गत 01 दिसंबर को सागर रत्ना रेस्टॉरेंट के सामने खाने-पीने की दुकान पर रात्रि करीब 09:15 बजे पैसों के लेने देन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान 03 व्यक्तियों द्वारा दुकान स्वामी के पति विक्रम कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया था।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उक्त घटनाक्रम में 02 दिसंबर, 2023 को घायल की पत्नी वादिनी की तहरीर पर धारा-326/323/504 भादवि0 के अंतर्गत बनाम पंकज, विक्की,पवन पंजीकृत किया गया।

एसएसपी ने जारी किये निर्देश

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा घटना के तत्काल अनावरण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम तैयार कर तलाश करते हुए 03 को गत दिवस गैस गोदाम रोड शीशमहल काठगोदाम से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी —

  • पंकज जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी निवासी गायत्री नगर कैनाल रॉड काठगोदाम जनपद नैनीताल
  • विजय कुमार उर्फ विक्की पुत्र हरि किशन आर्य निवासी टंगर ब्युराखाम काठगोदाम जनपद नैनीताल
  • पवन कुमार पुत्र सुखपाल निवासी शीशमहल बस्ती थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में विवेचक उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह, फ़िरोज़ आलम (चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम), राजवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट व योगेश कुमार शामिल रहे।

गौरवान्वित : उत्तराखंड की मनीषा कार्की बनीं राज्यपाल मिजोरम की एडीसी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments