HomeBreaking Newsगौरवान्वित : उत्तराखंड की मनीषा कार्की बनीं राज्यपाल मिजोरम की एडीसी

गौरवान्वित : उत्तराखंड की मनीषा कार्की बनीं राज्यपाल मिजोरम की एडीसी

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली एयरफोर्स ऑफिसर मनीषा कार्की मिजोरम के राज्यपाल डाॅ. हरि बाबू कंभमपति की ADC Aide-de-camp बन गई हैं। राज्यपाल की एडीसी बनने वालीं वह देश की पहली भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी अधिकारी हैं।

मनीषा कार्की बनीं राज्यपाल मिजोरम की एडीसी
मनीषा कार्की बनीं राज्यपाल मिजोरम की एडीसी

देहरादून निवासी मेजर दीपक कार्की की पत्नी Air Force officer मनीषा बिष्ट को मिजोरम के राज्यपाल Dr. Hari Babu Kambhampati ने ADC के रूप में नियुक्त किया है। ज्ञात रहे कि उत्तराखंड के तमाम लाल आज देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं। देवभूमि उत्तराखंड को सैन्य बहुल प्रदेश के रूप में भी जाना जाता है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

शीर्ष पदों पर आसीन होने वालों में अब मनीषा का नाम भी शामिल हो चुका है। वह नागल ज्वालापुर, डोईवाला, देहरादून निवासी लीलावती कार्की की बहू हैं। उनके पति प्रेम सिंह कार्की भी सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर थे। सेना से रिटायर होने के बाद इसी साल फरवरी माह में एक हादसे में उनका निधन हो गया था।

लीलावती कार्की के अनुसार उनके पुत्र दीपक कार्की सेना में मेजर हैं औरी गुरदासपुर में तैनात हैं। वहीं, उनकी बहू मनीषा वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर Squadron Leader हैं। मनीषा 2015 बैच की भारतीय वायुसेना अधिकारी हैं। वह पूर्व में वायुसेना स्टेशन बीदर, पुणे और वाभटिंडा में तैनात रहीं थी।

राज्यपाल ने की प्रशंसा

मिजोरम के राज्यपाल डाॅ. हरि बाबू कंभमपति ने जारी संदेश में कहा कि — Manisha’s appointment is not just a milestone but a testament to the remarkable capabilities of women who challenge gender norms and excel in multiple fields.

जानिए कौन होते हैं ADC Aide-de-camp

एडीसी ADC वे अधिकारी होते हैं जो सेना प्रमुख, सेना कमांडरों, राज्यपालों और भारत के राष्ट्रपति सहित शीर्ष अधिकारियों के निजी सहायक के रूप में कार्य करते हैं। भारत के राष्ट्रपति के पास पांच सहयोगी-डे-कैंप हैं, जिनमें से तीन सेना से, और एक-एक नौसेना और वायु सेना से हैं। अब मनीषा कार्की का नाम भी एडीसी में शामिल हो चुका है।

प्रधानमंत्री बोले- तीन राज्यों में जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments