HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पानी की टंकी में मिला लापता युवक का शव, संदिग्ध...

अल्मोड़ा : पानी की टंकी में मिला लापता युवक का शव, संदिग्ध मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए युवक का शव पानी की टंकी में मिला है। मृतक मेडिकल कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार तहसील भनोली के नायला कछियोला निवासी दिनेश चंद्र पांडे उम्र 44 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र पांडे गत 01 दिसंबर से लापता था। वह सुबह के समय घर से मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

परेशान परिजनों ने बाद में उसकी खोजबीन शुरु की। तब घर से कुछ ही दूर युवक का बैग पड़ा मिला। बैग में एक सुसाइड नोट था। जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने दन्या थाने में सूचना दी। जिसके तीन दिन बाद रविवार कुछ लोगों को घर के पास बने टैंक में ही उसका शव पड़ा मिला। इधर इस मामले में थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइट नोट में किसी महिला का बार-बार फोन आने की बात लिखी गई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी, दो बेटों का परिवार छोड़ गया है।

सुसाइड नोट में युवक ने यह भी लिखा है कि वह 6 माह से डिप्रेशन है। अलबत्ता युवक की मौत पूरी तरह संदिग्ध है। पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments