उत्तराखंड में जमकर बरस रहे मेघ, जानें मौसम का ताजा अपडेट

0
हल्द्वानी में सुबह बारिश से राहत, पढ़ें आज का मौसम अपडेट
सांकेतिक फोटो

उत्तराखंड मौसम अपडेट | उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है, जिससे हल्की ठंड का इजाफा होने लगा है। आज भी नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है।


ADVERTISEMENTS

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद

वहीं जिला रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की सीमा के पास स्थान कमेड़ा नामक स्थान पर विगत माह हुए भूस्खलन वाले स्थान पर फिलहाल बद्रीनाथ हाईवे बाधित चल रहा है। यहां पर रुक रुक कर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिरने के कारण मार्ग सुचारु किये जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अति आवश्यक होने पर रुद्रप्रयाग वाया पोखरी कर्णप्रयाग/गोपेश्वर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागलनाला के पास लगातार मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरूद्ध है।

अगले दो दिन भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेशभर में बारिश जारी रहेगी, जबकि 11 सितम्बर को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों को छोड़कर बाकि जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 सितम्बर को चमोली, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

UKSSSC Recruitment : 1402 पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर जारी – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS