HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड पुलिस के जवान आरक्षी जसबीर सिंह का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित

उत्तराखंड पुलिस के जवान आरक्षी जसबीर सिंह का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित

ADVERTISEMENTS

चमोली | पुलिस लाईन गोपेश्वर में नियुक्त उत्तराखंड पुलिस के जवान आरक्षी जसबीर सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के चलते निधन हो गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मूल रूप से देहरादून निवासी जवान आरक्षी जसबीर सिंह 2014 में उत्तराखंड पुलिस में शामिल हुए थे। आरक्षी जसबीर सिंह को स्वास्थ्य खराब होने के चलते 7 सितम्बर की रात जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। जहां आज रविवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

चमोली पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

चमोली पुलिस ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, आरक्षी जसबीर सिंह बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया।

पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर जीवात्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दु:ख की घड़ी में चमोली पुलिस शोक संतप्त परिवार के साथ है और साथी की आकस्मिक मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

UKSSSC Recruitment : 1402 पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर जारी – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments